Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दमानी ब्रदर्स के हाथ की कठपुतली बनेगी अभिरा, अपने होने वाले दामाद से फिर टकराएगा अरमान
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 6 August: राजन शाही के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 6 August) में इस समय बवाल मचा हुआ है. दमानी परिवार से पंगा लेकर अभिरा और अरमान ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है. कबीर से मुलाकात होते ही मायरा का झगड़ा हो जाता है. कबीर मायरो को गिलहरी कहकर बुलाता है. वहीं अभिरा परिवार के लोगों के साथ मिलकर दमानी ब्रदर्स को सबक सिखाने का प्लान बनाती है. इस काम में संजय अभिरा की मदद करता है. वहीं दूसरी तरफ परिवार के लोग तान्या को याद करते हैं, तान्या का जिक्र होते ही कृष को पुराने दिन याद आते हैं. कृष को देखकर चाची चुप हो जाती है. वहीं कृष भी अपने कमरे में खुद को बंद कर लेता है. इसी बीच सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है.