‘नाम बदल लूंगी अगर…’ दुश्मनी छोड़ एक साथ नाचती नजर आईं शिवांगी जोशी
शो की निर्माता और क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस शानदार सेलिब्रेशन का एक बहुत ही प्यारा और मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. इस वायरल वीडियो में विनर श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी गोविंदा और रवीना टंडन के सुपरहिट और आइकॉनिक गाने ‘चलो इश्क लड़ाए’ पर खुलकर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. दोनों का यह एनर्जेटिक और मस्ती भरा डांस देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि कुछ ही दिन पहले ये दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरी थीं. इस पार्टी में ‘लॉकअप 2’ के बाकी तमाम कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं, जिन्होंने इस जश्न की रौनक को चार चांद लगा दिए