एक महिला के गर्भ में की गई एक नई और ऐतिहासिक सर्जरी की मदद से डॉक्टरों ने एक अजन्मे बच्चे की जन्मजात समस्या को सफलतापूर्वक ठीक कर दिया.लंदन की रहने वाली मैसी सैवेज का ऑपरेशन अमेरिका में किया गया था. उस समय वह 26 हफ़्ते की गर्भवती थीं.उनके बेटे थियो को गैस्ट्रोस्कीसिस नाम की बीमारी थी. इसमें बच्चे की नाभि ठीक तरह से विकसित नहीं हो पाती और उसकी आंतें पेट के बाहर ही बढ़ने लगती हैं.डॉक्टरों ने मां के गर्भाशय का एक हिस्सा सावधानी से बाहर निकाला. फिर कीहोल सर्जरी (छोटे चीरे वाली सर्जरी) की मदद से बच्चे के अंगों को धीरे-धीरे उसके पेट के अंदर वापस पहुंचा दिया.
पहले गर्भ में हुई सर्जरी, फिर नॉर्मल डिलीवरी, जानिए थियो की कहानी