नितंबों का आकार बढ़ाने की प्रक्रिया कितनी ख़तरनाक? ट्रीटमेंट के 24 घंटे के भीतर हुई मौत से उठे सवाल

सितंबर 2024 की एक सुबह एलिस वेब एक किराए के ब्यूटी सैलून में बनी अस्थायी क्लिनिक में पहुँची थीं. वह बिना सर्जरी वाली ब्राज़ीलियन बट लिफ्ट यानी बीबीएल प्रक्रिया करवाना चाहती थीं.इस प्रक्रिया में नितंबों में बड़ी मात्रा में डर्मल फ़िलर इंजेक्ट किए जाते हैं. एलिस को उम्मीद थी कि दोपहर तक उनका इलाज़ पूरा हो जाएगा. वह बच्चों को स्कूल से लेने भी जा सकेंगी.लेकिन 33 वर्षीय एलिस कभी घर नहीं लौट सकीं. पाँच बच्चों की माँ एलिस की इस उपचार के 24 घंटे के भीतर ही मौत हो गई.¢वह बिना सर्जरी वाली बीबीएल प्रक्रिया के बाद मौत होने के मामले में ब्रिटेन की पहली व्यक्ति बन गईं. उनकी मौत की वजह का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *