अचानक शराब छोड़ने के बाद क्या होता है, हर रोज़ कितनी मात्रा में शराब पीना सुरक्षित
हर किस्म के नशे से मुक्त रहना अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. सभी नशों का सेहत पर बुरा असर पड़ता है लेकिन शराब के शारीरिक दुष्प्रभाव कहीं अधिक चौंकाने वाले हैं.शराब पर नए शोध सामने आए हैं और इन्हें नज़रअंदाज़ करना महंगा पड़ सकता है.डॉक्टरों के मुताबिक़, शराब का सेवन चाहे कभी-कभार किया जाए या रोज़ाना, यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.इस लेख में शराब के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों और अचानक शराब पीना बंद करने के परिणामों पर चर्चा की गई है.
